विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट देने का अनोखा तरीका अपनाया, लॉन्च किया QR कोड, दावेदारी के लिए मांगी जाएगी 16 जानकारी
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। बिहार पहला राज्य है जहां कांग्रेस की ओर से इस तरीके की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस ने इससे पहले ऐसी व्यवस्था नहीं की थी। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने टिकट आवेदन करने के लिए एक QR कोड जारी किया है। इस QR कोड को स्कैन करते ही एक लिंक आएगा, जिसपर क्लिक करते ही एक फॉर्म...

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। बिहार पहला राज्य है जहां कांग्रेस की ओर से इस तरीके की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस ने इससे पहले ऐसी व्यवस्था नहीं की थी। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने टिकट आवेदन करने के लिए एक QR कोड जारी किया है। इस QR कोड को स्कैन करते ही एक लिंक आएगा, जिसपर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी को भरकर आवेदक इस चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
यह QR कोड हम तक पहुंचाने का एक जरिया -राजेश राम
दरअसल यह प्लानिंग, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की है। उनका कहना है कि हमारे पास वही लोग पहुंच पाते हैं, जिनकी हम तक पहुंच है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो हमारे विचारधारा से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनकी हम तक पहुंच नहीं है। यह QR कोड हम तक पहुंचाने का एक जरिया है। इससे आम लोगों के साथ इंटरेक्शन बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आवेदन कर सकता है। इसमें कुछ मुख्य पॉइंट हैं, जिससे आवेदक को पूरा करना है। तभी आगे उनकी एंट्री होगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हमें यह पता चलेगा कि हमारे किस क्षेत्र में कितने कैंडिडेट नए और पुराने हैं। उन सब की हम स्क्रीनिंग करेंगे और जिसका सबसे अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा उसी के आधार पर टिकट देने का निर्णय लिया जाएगा।
QR कोड स्कैन के बाद मांगी गई जानकारी
QR कोड स्कैन के बाद आवेदक से उसका नाम, जिला, विधानसभा, मोबाइल नंबर, पता, हर घर झंडा अभियान में संख्या, हर घर झंडा अभियान की 5 फोटो, जन आक्रोश मीटिंगों की संख्या, जन आक्रोश मीटिंगों की 5 फोटो, सामुदायिक मीटिंगों की संख्या, सामुदायिक मीटिंगों की 5 फोटो, फेसबुक फॉलोअर की संख्या, फेसबुक पेज का लिंक, इंस्टाग्राम फॉलोअर की संख्या, इंस्टाग्राम का लिंक डालिए, आवेदक का बायोडाटा जैसी जानकारी मांगी जाएगी।