राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव आज भरेंगे नामांकन, विजय सिन्हा ने साधा निशाना,पीके बोले-जन सुराज उनका समर्थन करेगा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अध्यक्ष पद को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगने जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी सोमवार, 23 जून को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। यह नामांकन पटना स्थित राजद केंद्रीय कैम्प कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच भरा जाएगा......

राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव आज भरेंगे नामांकन, विजय सिन्हा ने साधा निशाना,पीके बोले-जन सुराज  उनका समर्थन करेगा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अध्यक्ष पद को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगने जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी सोमवार, 23 जून को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। यह नामांकन पटना स्थित राजद केंद्रीय कैम्प कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच भरा जाएगा।

5 जुलाई को होगा अध्यक्ष के नाम का ऐलान
राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने इस बात की पुष्टि की है। पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि 5 जुलाई 2025 को RJD के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह लगभग तय है कि लालू प्रसाद यादव ही दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

विपक्ष के तीखे हमले: विजय सिन्हा और PK ने साधा निशाना
वहीं राजद की इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा है कि 
“अगर लालू यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी का पतन निश्चित है। एक पंजीकृत सजायाफ्ता को बार-बार अध्यक्ष बनाना लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। राजद को किसी बेदाग छवि वाले नेता को नेतृत्व देना चाहिए।”वहीं  जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने भी आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा है कि “राजद परिवार की पार्टी है। जब तक लालू यादव रहेंगे, वही अध्यक्ष रहेंगे। उसके बाद तेजस्वी यादव अध्यक्ष बनेंगे। अगर राजद परिवार से बाहर के किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे, तो जन सुराज  उनका समर्थन करेगा।