नीतीश कुमार ने किया देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का उद्घाटन, पटना से राघोपुर की दूरी अब महज़ 5 मिनट
बिहार चुनाव से पहले विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की रफ्तार बढ़ गई है। इनमें रोड कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसी कड़ी में बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा तोहफा सौंप दिया है। आज सीएम नीतीश ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोग अब से बस 5 मिनट ...

बिहार चुनाव से पहले विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की रफ्तार बढ़ गई है। इनमें रोड कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसी कड़ी में बिहारवासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा तोहफा सौंप दिया है। आज सीएम नीतीश ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद दियारा क्षेत्र के लोग अब से बस 5 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे। बता दें कि, सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले लेन का काम पूरा हो गया, जिसके बाद इसे लोगों के लिए चालू कर दिया है। पटना से राघोपुर सीधे कनेक्ट होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने किया
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने किया। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारी, पटना वैशाली, डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार पाया नंबर 23 के निकट उद्घाटन करने के बाद करीब 10 मिनट तक रूके उसके बाद पटना के लिए निकल गये।
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया ...
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस पुल का निर्माण एक खास तकनीक से किया गया है, जिसमें केबल्स को डेक के नीचे एक से दूसरे पॉइंट को विशेष तरीके से जोड़ा गया है। इससे इसकी मजबूती कहीं अधिक हो जाती है। नितिन नवीन ने कहा कि इस पुलिस के चालू हो जाने से अब महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का दबाव कम होगा। पटना, राघोपुर और बिदुपुर के बीच तेज और सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज
बता दें कि पुल को लेकर खास बात यह है कि, एल एंड टी और देवू जॉइंट वेंचर के द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है। इसका निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था। इसमें टोटल 67 पाए हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने में खर्च की बात की जाए तो, इसमें कुल 4988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें जमीन अधिग्रहण पर 696.60 करोड़ और पुल निर्माण पर 4291.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इधर, अप्रोच रोड के साथ पुल की टोटल लंबाई 22.760 किलोमीटर है। जिसमें मुख्य पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है।