जन सुराज पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का किया घेराव, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हंगामा
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के चार ट्रेलर रोड स्थित सरकारी आवास का घेराव किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर थाने भेज दिया....

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के चार ट्रेलर रोड स्थित सरकारी आवास का घेराव किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर थाने भेज दिया गया।
प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे
जन सुराज पार्टी ने यह घेराव स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर किया था। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं और आम जनता के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। जनसुराज के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं।
जन सुराज की चेतावनी
प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद इसके बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मंत्री आवास तक पहुंचे। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के बाद जन सुराज पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। पार्टी का दावा है कि यह आंदोलन जनता की पीड़ा की आवाज है, जिसे सरकार को अब नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।