79वां स्वतंत्रता दिवस: बिहार के पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, जानें किसे मिला कौन सा पदक
भारत कल यानी 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के 15 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इनमें सात को वीरता पदक, छह को सराहनीय सेवा पदक और दो को विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा।डीआईजी निलेश कुमार और एसपी संजय कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। गैलेंट्री यानी वीरता पदक एसपी बाबू राम, एसआई साकेत सौरव...

भारत कल यानी 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के 15 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इनमें सात को वीरता पदक, छह को सराहनीय सेवा पदक और दो को विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा।डीआईजी निलेश कुमार और एसपी संजय कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। गैलेंट्री यानी वीरता पदक एसपी बाबू राम, एसआई साकेत सौरव, रामराज सिंह, तारबाबू यादव और सिपाही संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार को मिलेगा।वहीं सराहनीय सेवा पदक के लिए आईजी गरिमा मलिक, डीएसपी स्मिता सुमन और राजेश रंजन, हवलदार बिमल छेत्री, सर्वेश कुमार और एएसआई आशीष रंजन सिंह को चुना गया है।
15 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का चयन
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर बिहार 15 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का चयन किया गया है। सराहनीय सेवा के लिए इन्हें राष्ट्रपति के हाथों पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक जीवन और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में वीरता के लिए प्रदान किया जाता है। यह पदक भारत में पुलिस सेवा के किसी भी सदस्य को प्रदान किया जा सकता है, और यंहा सेवाकाल की परवाह किए बिना प्रदान किया जाता है।