होलिका दहन आज,14 मार्च को मनाई जाएगी होली,राशि के अनुसार इन चीजों से दें आहुति
आज पूरे देश में होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन करने की परंपरा है। इसमें भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को है तो रंगवाली होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। होलिका दहन का त्योहार बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।

पूर्णिमा के साथ ही भद्रा काल आरम्भ
बता दें कि इस बार पूर्णिमा तिथि 13 मार्च यानी आज सुबह 10.36 से लेकर 14 मार्च को दोपहर 12.23 तक रहेगी। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा काल आरम्भ हो जाएगा। जो रात 11.26 तक रहेगा। इसलिए भद्रा काल से बचते हुए 13 मार्च की रात को 11.27 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा भी की जाती है। इसके लिए महिलाएं दोपहर में होलिका माई को पूजने और उसकी परिक्रमा करने जाती हैं।
होलिका दहन की भस्म को काफी पवित्र माना गया है
वहीं बता दें कि होलिका दहन की भस्म को काफी पवित्र माना गया है। इस आग में गेहूं, चना की नई बाली, गन्ना को भुनने से शुभता का वरदान मिलता है। होली के दिन संध्या बेला में इसका टीका लगाने से सुख-समृद्धि और उम्र की बढ़ोतरी होती है। इस दिन ईश्वर से नई फसल की खुशहाली की कामना भी की जाती है। सेंक कर लाए गए धान के खाने से शरीर हमेशा निरोग रहता है। घर में माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
आज के दिन राशि के अनुसार करें होलिका पूजा
वहीं आज के दिन राशि के अनुसार होलिका पूजा की जाती है । मेष, वृश्चिक राशि को आज के गुड़ की आहुति देना चाहिए। धनु-मीन राशि वाले को जौ और चना की आहुति दें। वहीं मकर-कुंभ राशि वाले तिल को होलिका दहन में डालें। मिथुन-कन्या राशि वाले कपूर की आहुति दें। वृष राशि वाले लोगों चीनी की आहुति दें। कर्क राशि वाले लोहबान की आहुति दें। सिंह राशि वाले गुड़ की आहुति दें और तुला राशि वाले कर्पूर की आहुति दें।