नीतीश कुमार के बाद कौन? मंत्री श्रवन कुमार बोले –फैसला बड़े स्तर पर होगा
बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला किसी एक दल से नहीं बल्कि एनडीए गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर करेंगे। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत का भरोसा जताया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर.....
बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला किसी एक दल से नहीं बल्कि एनडीए गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर करेंगे। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत का भरोसा जताया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी फैसला होगा, वह बड़े स्तर पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में ऐसे फैसले सभी दलों की सहमति से होते हैं।
निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
वहीं जब उनसे यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है, तो उन्होंने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसका नेता आगे बढ़े और मुख्यमंत्री बने। यह स्वाभाविक राजनीतिक इच्छा है।बीजेपी की ओर से यह दावा किए जाने के सवाल पर कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, श्रवण कुमार ने कहा कि जिसने यह बयान दिया है, उसी से पूछा जाना चाहिए कि उन्हें कैसे पता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा
राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए विधायक मतदान करेंगे, चाहे वे किसी भी दल के क्यों न हों। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ेगा और एनडीए पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।मंत्री ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर हाल ही में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
नाम का ऐलान उचित समय पर किया जाएगा
हालांकि, पांचवीं सीट के उम्मीदवार को लेकर जारी चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि नाम का ऐलान उचित समय पर किया जाएगा। फिलहाल इस सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार राम के नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है।वहीं बिहार में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं। सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













