पटना में LPG को लेकर अफवाहें बेबुनियाद, गैस की आपूर्ति सामान्य: DM त्यागराजन
राजधानी पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।डीएम ने कहा कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं.....
राजधानी पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।डीएम ने कहा कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं और एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। इससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बन रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत के मुताबिक ही सिलेंडर बुक करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
बुकिंग के लिए तय किया गया समय
जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए बुकिंग का समय निर्धारित किया गया है। नगर निकाय क्षेत्र में एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिनों के बाद ही बुक किया जा सकेगा, जबकि अतिरिक्त सिलेंडर के लिए 30 दिनों का अंतराल रखा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति 30 दिनों के अंतराल पर की जाएगी, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।डीएम त्यागराजन ने बताया कि पटना जिले की सभी 188 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य वितरण प्रक्रिया की निगरानी करना और किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी को रोकना है। जहां भी भीड़ की स्थिति बनेगी, वहां तुरंत पुलिस भेजकर हालात को नियंत्रित किया जाएगा।
जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण में आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों, कॉलेजों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को गैस आपूर्ति पहले सुनिश्चित की जा रही है ताकि उनकी सेवाएं प्रभावित न हों। साथ ही एजेंसियों को जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा देने के भी निर्देश दिए गए हैं।अंत में जिलाधिकारी ने पटना के लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और सामान्य तरीके से गैस बुकिंग करें। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।













