बिहार में गैस के लिए लंबी लाइन, Deputy CM पर लगा गंभीर आरोप,एजेंसी मालिक बोला –सम्राट चौधरी के लोग गोदाम से 4 सिलेंडर ले गए

ईरान-इजराइल युद्ध के असर से बिहार में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। राज्य में गैस किल्लत का आज चौथा दिन है और हालात लगातार गंभीर होते दिख रहे हैं। इस बीच पटना से एक ऐसा दावा सामने आया है जिसने इस संकट के बीच वीआईपी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पटना के गर्दनीबाग स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक सोनल कुमार ने आरोप लगाया है कि बुधवार....

बिहार में गैस के लिए लंबी लाइन, Deputy CM पर लगा गंभीर आरोप,एजेंसी मालिक बोला –सम्राट चौधरी के लोग गोदाम से 4 सिलेंडर ले गए

ईरान-इजराइल युद्ध के असर से बिहार में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। राज्य में गैस किल्लत का आज चौथा दिन है और हालात लगातार गंभीर होते दिख रहे हैं। इस बीच पटना से एक ऐसा दावा सामने आया है जिसने इस संकट के बीच वीआईपी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पटना के गर्दनीबाग स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक सोनल कुमार ने आरोप लगाया है कि बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लोग उनकी एजेंसी पर पहुंचे और 15 गैस सिलेंडर की मांग की।सोनल कुमार के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि अगर सिलेंडर मौजूद होंगे तो वे ले जा सकते हैं। उन्होंने गोदाम की चाबी देकर खुद जाकर जांच करने को कहा। जांच के दौरान गोदाम में केवल चार भरे हुए सिलेंडर मिले, जिन्हें अधिकारी अपने साथ ले गए।

5 सिलेंडर की मांग की थी
एजेंसी मालिक का कहना है कि वीवीआईपी होने की वजह से वह ज्यादा कुछ नहीं कह सके। उनके अनुसार डीएम कार्यालय के कुछ कर्मचारी, मार्केटिंग के राशनिंग अधिकारी और अन्य अधिकारी भी एजेंसी पर पहुंचे थे और उन्होंने गोदाम की जांच की। सोनल कुमार का दावा है कि उनके पास उपमुख्यमंत्री के लिए एसडीओ आए थे और 15 सिलेंडर की मांग की थी, लेकिन स्टॉक में गैस नहीं थी।मैंने कहा कि मैं आपको गोदाम की चाभी दे देता हूं देख लीजिये, गैस नहीं हैं। गोदाम में चार सिलिंडर थे, उठाकर ले गए।उन्होंने कहा कि अगर गोदाम में सिलेंडर नहीं होंगे तो ग्राहकों को गैस कैसे दी जा सकेगी। चार सिलेंडर ले जाने के बाद अब उनके पास ग्राहकों को देने के लिए गैस भी नहीं बची है।

सरकार के दावों से अलग तस्वीर 
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच जमीनी हालात सरकार के दावों से अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। राजधानी पटना से लेकर कई जिलों तक लोगों को गैस के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले की मांग अचानक बढ़ गई है। जो लकड़ी पहले एक दिन में मुश्किल से 10 किलो बिकती थी, अब करीब तीन क्विंटल प्रतिदिन बिक रही है।दरभंगा में सुबह छह बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 मीटर लंबी लाइन लग गई। अररिया में भी लोग सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े नजर आए। वहीं मोतिहारी में सिलेंडर लेने को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई, जहां विवाद लाइन में पहले लगने को लेकर हुआ।कुल मिलाकर गैस संकट अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल रहा है, और हालात सामान्य होने का इंतजार हर किसी को है।