‘Full Entertainment मिलता रहेगा’, तेजस्वी यादव का BJP पर तीखा हमला

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav..

‘Full Entertainment मिलता रहेगा’, तेजस्वी यादव का BJP पर तीखा हमला

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार सिर्फ “हेडलाइन मैनेजमेंट” में लगी हुई है।

सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

देश में जनता को राहत क्यों नहीं

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तब देश में जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की जेब बचाने के बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है।

 उद्योग कमजोर पड़ सकते हैं

RJD नेता ने कहा कि ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक सब कुछ महंगा हो जाएगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में छोटे उद्योग कमजोर पड़ सकते हैं, निजी नौकरियां प्रभावित होंगी और आर्थिक संकट और गहरा सकता है।

“रील्स-पॉलिटिक्स” का सहारा

भाजपा की राजनीति पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों जैसे असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए “हिंदू-मुस्लिम”, “मंदिर-मस्जिद” और “रील्स-पॉलिटिक्स” का सहारा लिया जा रहा है।

Full Entertainment मिलता रहेगा

अपने बयान के आखिर में उन्होंने तंज कसते हुए कहा,“नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था… वो Full Entertainment मिलता रहेगा।” बता दें कि तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में महंगाई और ईंधन कीमतों का मुद्दा फिर गरमा गया है।