भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कोर्ट में जताई तलाक की इच्छा, वन-टाइम सेटलमेंट पर भी सहमति
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। आरा के कुटुंब न्यायालय में हुई इस सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे ज्योति सिंह के...
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। आरा के कुटुंब न्यायालय में हुई इस सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे ज्योति सिंह के साथ अब आगे नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए।सुनवाई के दौरान जस्टिस आशुतोष कुमार के समक्ष पवन सिंह ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि वे मामले को सुलझाने के लिए वन-टाइम सेटलमेंट करने को तैयार हैं। हालांकि, कोर्ट से बाहर निकलते समय वे थोड़े मायूस नजर आए।
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद पहुंचे कोर्ट
सुनवाई से पहले पवन सिंह महौली गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब 2:20 बजे वे कोर्ट पहुंचे।इस बार सुनवाई में ज्योति सिंह उपस्थित नहीं रहीं। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कराने की भी कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।वहीं, सुनवाई से पहले ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर छठ पूजा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे मांग में सिंदूर लगाकर पूजा करती नजर आईं।
पिछली सुनवाई में भावुक हुई थीं ज्योति सिंह
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित थे। उस दौरान ज्योति सिंह ने कोर्ट से कहा था, “मुझे न्याय चाहिए”, जिसके बाद वे भावुक होकर रो पड़ी थीं।पवन सिंह के वकील सुमन कुमार के मुताबिक, कोर्ट ने दोनों पक्षों को रिकॉन्सिलिएशन (सुलह) के लिए बुलाया था। लेकिन ज्योति सिंह के उपस्थित न होने के कारण बातचीत संभव नहीं हो सकी।













