बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; परिसर खाली कराकर जांच शुरू

राजधानी पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर को खाली करा लिया गया।जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद विधानसभा के अंदर मौजूद 100 से ज्यादा कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया...

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप; परिसर खाली कराकर जांच शुरू

राजधानी पटना स्थित बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर को खाली करा लिया गया।जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद विधानसभा के अंदर मौजूद 100 से ज्यादा कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया है।

 पुलिस समेत करीब 50 से 80 जवान जांच में जुटे 
मौके पर बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, स्थानीय थाने की पुलिस समेत करीब 50 से 80 जवान जांच में जुटे हुए हैं। विधानसभा कैंपस के अंदर मौजूद रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियों को भी फिलहाल बंद करा दिया गया है। सुरक्षा टीमें परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
वहीं, विधानसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि इस मामले की जानकारी मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को देकर विधानसभा परिसर की सुरक्षा के लिहाज से तत्काल जांच कराई जाए।

बिहार में सुशासन की सरकार 
इधर, मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं का कहना है कि जिसने भी धमकी दी है, उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।