पुलिस मुख्यालय में गरिमामय समारोह : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी विनय कुमार ने फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश, जज्बे और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यालय के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और पुलिस बल को उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों की याद दिलाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते समय के साथ अपराध का तरीका और सुरक्षा चुनौतियां भी बदल रही हैं, इसलिए पुलिस बल को अपनी कार्यप्रणाली में लगातार सुधार और मजबूती लानी होगी।
DESWA DESK : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश, जज्बे और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यालय के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और पुलिस बल को उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों की याद दिलाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते समय के साथ अपराध का तरीका और सुरक्षा चुनौतियां भी बदल रही हैं, इसलिए पुलिस बल को अपनी कार्यप्रणाली में लगातार सुधार और मजबूती लानी होगी।
डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में संबोधन के दौरान कहा कि पुलिस की असली परीक्षा आम जनता के मन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर कसकर लगाम लगाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डीजीपी के इस संबोधन को राज्य में पुलिसिंग के स्तर को और बेहतर बनाने और आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के एक मजबूत रोडमैप के रूप में देखा जा रहा है।













