राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर CM सम्राट चौधरी पहुंचे पटना खादी मॉल, बुनकरों के हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को सराहा

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज खादी मॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खादी मॉल में प्रदर्शित बिहार के बुनकरों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित खादी वस्त्र, हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की सराहना की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने खादी मॉल में प्रदर्शित बिहार के बुनकरों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित खादी वस्त्र, हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों का अवलोकन किया। 

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर CM सम्राट चौधरी पहुंचे पटना खादी मॉल, बुनकरों के हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को सराहा

DESWA DESK : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज खादी मॉल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खादी मॉल में प्रदर्शित बिहार के बुनकरों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित खादी वस्त्र, हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की सराहना की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने खादी मॉल में प्रदर्शित बिहार के बुनकरों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित खादी वस्त्र, हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग उत्पादों का अवलोकन किया। 

उन्होंने विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं स्थानीय शिल्पकारों के कार्यों की सराहना करते हुए खादी एवं हस्तकरघा उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार और उपयोग पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी और हस्तकरघा केवल वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार हैं। इनके संवर्धन से स्थानीय बुनकरों, कारीगरों एवं ग्रामीण उद्यमियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा बिहार की पारंपरिक कला एवं शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमें अपने बुनकरों और कारीगरों के अथक परिश्रम एवं योगदान का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड राज्य के खादी एवं हस्तकरघा क्षेत्र को आधुनिक बाजार, डिजिटलीकरण एवं बेहतर विपणन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पटना एवं मुजफ्फरपुर स्थित खादी मॉल के माध्यम से बुनकरों, कतिनों, कारीगरों तथा ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हो रहा है। वहीं पूर्णिया, दरभंगा एवं झंझारपुर में निर्माणाधीन खादी मॉल के प्रारंभ होने के बाद राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बुनकरों, कतिनों एवं शिल्पकारों को भी अपने उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध होगा। 

इससे उन्हें बेहतर मूल्य, अधिक रोजगार के अवसर तथा आर्थिक सशक्तिकरण प्राप्त होगा। साथ ही बिहार के खादी एवं हस्तकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने खादी मॉल में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा बोर्ड द्वारा संचालित गतिविधियों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने खादी एवं हस्तकरघा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।