पटना के खुसरूपुर में तीन दोस्त गंगा में डूबे; बुझ गया दो घरों का इकलौता चिराग, महाजाल डालकर तीनों किशोरों की तलाश 

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जगमाल बीघा गांव से नहाने आए तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। घटना के बाद से ही तीनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। लापता किशोरों की पहचान अंकुश कुमार, रौनक कुमार और सुंदरम कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे और 11वीं कक्षा के छात्र थे।

पटना के खुसरूपुर में तीन दोस्त गंगा में डूबे; बुझ गया दो घरों का इकलौता चिराग, महाजाल डालकर तीनों किशोरों की तलाश 

DESWA DESK : खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जगमाल बीघा गांव से नहाने आए तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। घटना के बाद से ही तीनों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। लापता किशोरों की पहचान अंकुश कुमार, रौनक कुमार और सुंदरम कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे और 11वीं कक्षा के छात्र थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जगमाल बीघा गांव से छह लड़कों की टोली गंगा स्नान के लिए आदिलपुर घाट पहुंची थी। नहाने के दौरान अंकुश अचानक असंतुलित होकर तेज धार और गहरे पानी में बहने लगा। उसे डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके दोस्त रौनक और सुंदरम भी आगे बढ़े, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों ही नदी में डूब गए। घाट पर मौजूद अन्य साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ आदिलपुर घाट पर उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अंकुश कुमार  जितेंद्र सिंह  का पुत्र था और दो भाइयों में बड़ा  था। रौनक कुमार राजीव सिंह  का  इकलौता बेटा था, जबकि सुंदरम कुमार रत्नेश सिंह का इकलौता पुत्र था। खुसरूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर रवाना कर दिया गया था। गंगा में महाजाल डालकर तीनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है।