जन सुराज के प्रशांत किशोर कल ग्रहण करेंगे विधानसभा की सदस्यता, स्पीकर प्रेम कुमार दिलाएंगे शपथ
बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के विधायक पद के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। प्रशांत किशोर सोमवार यानी 17 अगस्त को बिहार विधानसभा के नए सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण करेंगे।
DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के विधायक पद के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। प्रशांत किशोर सोमवार यानी 17 अगस्त को बिहार विधानसभा के नए सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण करेंगे।
इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। शुक्रवार को विधानसभा के उपसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जहा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार प्रशांत किशोर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का समय सुबह साढ़े दस बजे निर्धारित किया गया है।
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के लिए यह जीत बेहद खास मानी जा रही है। बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब वे पहली बार जनप्रतिनिधि के रूप में बिहार विधानसभा के भीतर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। इस आयोजन को लेकर जनसुराज के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कह साढ़े दस बजे सुबह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।













