कैबिनेट बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर : अब पंचायतों में भी लगेगा होल्डिंग टैक्स, दोपहिया वाहन खरीदना होगा महंगा

मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी। अब राज्य की पंचायत क्षेत्रों में भी होल्डिंग टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दोपहिया वाहनों के रोड टैक्स में भी एक फीसदी की वृद्धि की गई है। सबसे बड़ा तोहफा राज्य की जेलों में कक्षपाल के तौर पर तैनात भूतपूर्व सैनिकों को मिला है। 

कैबिनेट बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर : अब पंचायतों में भी लगेगा होल्डिंग टैक्स, दोपहिया वाहन खरीदना होगा महंगा

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी। अब राज्य की पंचायत क्षेत्रों में भी होल्डिंग टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दोपहिया वाहनों के रोड टैक्स में भी एक फीसदी की वृद्धि की गई है। सबसे बड़ा तोहफा राज्य की जेलों में कक्षपाल के तौर पर तैनात भूतपूर्व सैनिकों को मिला है। 

उनके मानदेय में बंपर बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही भागलपुर में बनने वाले ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के लिए 1425 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए राशि का भी निर्धारण कर दिया गया है। सम्राट कैबिनेट की मीटिंग में पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, बिहार की जेलों में अनुबंध के आधार पर तैनात भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों को 19 हजार आठ सौ से बढ़ाकर 30 हजार रूपये मासिक मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। 

इसके साथ ही दोपहिया वाहनों की खरीदारी पर एक फीसदी अधिक रोड टैक्स देना पड़ेगा। वहीं, भागलपुर में बनने वाले अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1425 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 556 करोड़ की स्वीकृति बैठक में दी गई है। वहीं, मुंगेर में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए भी 1726 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा, जिसके लिए 773 करोड़ की राशि की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में प्रदान की गई है।