बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर : नेपाल भागने की फिराक में था रवीश, पटना पुलिस ने किया लंगड़ा

र्चित बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिस मर्डर केस को लेकर पिछले कुछ दिनों से पटना पुलिस की चौतरफा किरकिरी हो रही थी, उसके मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ बीसिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर : नेपाल भागने की फिराक में था रवीश, पटना पुलिस ने किया लंगड़ा

DESWA NEWS : चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिस मर्डर केस को लेकर पिछले कुछ दिनों से पटना पुलिस की चौतरफा किरकिरी हो रही थी, उसके मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ बीसिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में गुरुवार की सुबह बांसघाट के पास हुई। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस पूरे ऑपरेशन और आरोपी की आपराधिक कुंडली को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बंटी यादव के अपहरण और फिर बेरहमी से की गई हत्या के बाद से ही पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रवीश कुमार वैशाली की तरफ से नाव से बांसघाट के पास आ रहा है। वह यहां से नेपाल भागने की फिराक में है। 

सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। पुलिस की एक गोली रवीश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई थी और इसी कड़ी में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रवीश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह इलाके का शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बंटी यादव हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। कुछ दिनों पहले बंटी यादव का अपहरण किया गया था। पुलिस जब तक उसे सकुशल बरामद करती, अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया था।

राजधानी से अपहरण और हत्या की सरेआम हुई इस वारदात के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। एसएसपी ने साफ किया है कि इस पूरी घटना में जो लोग भी साजिशकर्ता या मददगार के रूप में शामिल थे, उन सभी की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब कर दिया जाएगा। फिलहाल, पैर में गोली लगने के बाद लंगड़ा हुआ रवीश पीएमसीएच के बेड पर है और पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति सुधरते ही उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।