भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: पटना में निगरानी की रेड, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल खान...

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: पटना में निगरानी की रेड, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी छापेमारी की है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई इस कार्रवाई में विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है।पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार सनाउल खान के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

‎ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

‎यह छापेमारी अलीनगर (अनीसाबाद) स्थित लेडी इमाम अपार्टमेंट में की गई। अधिकारियों के मुताबिक, सनाउल खान पर करीब ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में टीम ने फ्लैट की सघन तलाशी ली। इस दौरान बैंक पासबुक, एलआईसी दस्तावेज, फ्लैट की डीड, और कई वित्तीय निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए।

‎अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं।

‎छापेमारी में एक क्रेटा कार, एक मोटरसाइकिल, 161 ग्राम सोना और 429 ग्राम चांदी भी जब्त की गई है। इसके अलावा ‘वास्तु बिहार’ में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।निगरानी विभाग का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लंबे समय से पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल जब्त किए गए सभी दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति का खुलासा किया जाएगा।