मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दो दिवसीय बिहार दौरा : पटना के ज्ञान भवन से देश भर के लिए लॉन्च होगा ऐप, युवा मतदाताओं को मिलेगी बड़ी मदद

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना आगमन के तुरंत बाद वे सीतामढ़ी, वैशाली और मधुबनी जिलों के दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की जननी वैशाली और बिहार के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिहार की पावन धरा को नमन करने आए हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दो दिवसीय बिहार दौरा : पटना के ज्ञान भवन से देश भर के लिए लॉन्च होगा ऐप, युवा मतदाताओं को मिलेगी बड़ी मदद

DESWA DESK : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना आगमन के तुरंत बाद वे सीतामढ़ी, वैशाली और मधुबनी जिलों के दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की जननी वैशाली और बिहार के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिहार की पावन धरा को नमन करने आए हैं।

दौरे के दूसरे दिन 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन से मुख्य निर्वाचन आयुक्त देश भर के लिए इलेक्शन लिटरेसी क्लब प्रोग्राम (ईएलसी 2.0) का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह नया एप्लिकेशन नए मतदाताओं और युवाओं को चुनावी प्रक्रिया व मतदान के प्रति जागरूक करने में बेहद मददगार साबित होगा। इसी दिन वे नालंदा में बीएलओ के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी करेंगे।

अपने संबोधन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का विशेष उल्लेख करते हुए राज्य के मतदाताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। बिहार का यह मतदान प्रतिशत अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, जापान और स्पेन जैसे विकसित देशों के आम चुनावों की तुलना में अधिक रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इतिहास में देश का सबसे सफल और शांतिपूर्ण चुनावी आयोजन बिहार की धरती से ही संभव हो सका है।