बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पांच जिलों के डीएम समेत कई विभागों के एसीएस और सचिव बदले, पंकज कुमार बने नए गृह सचिव
बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पांच जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया। इस फेरबदल के तहत सिवान और भोजपुर जिलों के कप्तानों को बदलने के साथ-साथ गृह, वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
DESWA DESK : बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों और पांच जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया। इस फेरबदल के तहत सिवान और भोजपुर जिलों के कप्तानों को बदलने के साथ-साथ गृह, वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
सिवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को पद से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। वहीं, भोजपुर जिले की जिम्मेदारी तनय सुल्तानिया से लेकर मनोज कुमार मीणा को सौंपी गई है। सरकार ने इन दोनों जिलों के अलावा तीन अन्य जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया है।
शासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शीर्ष स्तर पर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को गृह विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पंकज कुमार के पदभार ग्रहण करने से कुंदन कुमार गृह सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त (कमिशनर) नियुक्त किया गया है। वहीं, पटना के निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार (1999 बैच) को वित्त विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने वर्तमान विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा वित्त, ग्रामीण विकास, शिक्षा, निगरानी, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और मद्य निषेध विभाग में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार, जो ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव थे, उनका ट्रांसफर कर गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पहले की तरह बने रहेंगे। पंकज कुमार के गृह विभाग में आने के बाद कुंदन कुमार गृह विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। कुंदन कुमार उद्योग विभाग के सचिव के साथ कई अन्य जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
2001 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद से तबादला कर पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, पटना के मौजूदा आयुक्त मयंक वरवड़े का ट्रांसफर कर निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।
राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से ट्रांसफर कर ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। श्रीनिवास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। वे अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वे बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव पद से ट्रांसफर कर वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव पद से ट्रांसफर कर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद से ट्रांसफर कर शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। इसके साथ ही वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास बना रहेगा। वहीं, विनोद सिंह गुंजियाल, जो निर्वाचन विभाग के सचिव-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।













