लोजपा (रा.) के जांच दल ने ईओ विमल कुमार के परिजनों से की मुलाकात, पत्नी ने विधायक सोनू सिंह पर लगाया था 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
दरअसल, लोजपा (रामविलास) के विधायक डेहरी विधायक सोनू सिंह का नाम विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोनू सिंह ने उनके पति से 50 लाख रंगदारी की मांग की थी। इसके लिए वे बार-बार काॅल करके उन्हें प्रताड़ित भी किया करते थे। इन आरोपों के बाद राजनीति गरमा गई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रेस काॅन्फ्रेंस कर लोजपा (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह पर जमकर हमला बोला था।
DESWA DESK : डेहरी-डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार मामले में लोजपा (रामविलास) ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। जांच दल के सभी सदस्य ईओ विमल कुमार के गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट पहुंचे और उनकी पत्नी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। जांच दल के सदस्य अब अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपेंगे।
दरअसल, लोजपा (रामविलास) के विधायक डेहरी विधायक सोनू सिंह का नाम विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोनू सिंह ने उनके पति से 50 लाख रंगदारी की मांग की थी। इसके लिए वे बार-बार काॅल करके उन्हें प्रताड़ित भी किया करते थे। इन आरोपों के बाद राजनीति गरमा गई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रेस काॅन्फ्रेंस कर लोजपा (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह पर जमकर हमला बोला था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार एनडीए के विधायक को बचा रही है। हालांकि मामले में विमल कुमार के ड्राइवर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, और पुलिस के अनुसार उसने ईओ विमल कुमार की हत्या की बात भी स्वीकार कर ली है। उसने कहा था कि पहले से विवाद चला आ रहा था। विमल कुमार ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन फिर काम पर रख लिया था। इसके बाद शनिवार को जब वे एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना के गोला रोड के टी-प्वाइंट स्थित अपने आवास लौट रहे थे तो औरंगाबाद में चालक ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने की बात कही।
चालक मिथिलेश के अनुसार इसी बात को लेकर विमल कुमार से उसकी तीखी नोकझोंक हुई और आवेश में उसने गाड़ी में रखी राॅड से वार कर उनकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुुई है। ड्राइवर मिथिलेश कुमार की निशानदेही पर उस राॅड को भी नहर से बरामद कर लिया गया है, जिससे वार कर विमल कुमार की हत्या की गई थी। फिलहाल, जांच में लोजपा (रामविलास) विधायक सोनू सिंह की किसी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई है। आईजी विकास वैभव खुद इस मामले की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। लेकिन, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया।
जांच में विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक बेबी कुमारी, विधायक उदय कुमार सिंह, पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदू कश्यप और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान शामिल हैं। आज मामले की जांच के लिए जांच दल के सभी सदस्य ईओ विमल कुमार के गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट पहुंचे और उनकी पत्नी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। जांच दल के सदस्य अब अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपेंगे।













