बिहटा में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़; 62 राउंड फायरिंग, टॉप-10 क्रिमिनल अवनीश के पैर में लगी गोली, एसआई भी घायल

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में रविवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नदी के बीचोंबीच दोनों ओर से कुल 62 राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस कार्रवाई में पटना का टॉप-10 वांछित अपराधी अवनीश कुमार पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसे दबोचा लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। अपराधियों का मुकाबला करते हुए एसआई राजू कुमार सिंह बांह में गोली लगने से घायल हो गए, वहीं बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार के सिर में भी चोट आई है। एसएसपी ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बिहटा में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़; 62 राउंड फायरिंग, टॉप-10 क्रिमिनल अवनीश के पैर में लगी गोली, एसआई भी घायल

DESWA DESK : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में रविवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नदी के बीचोंबीच दोनों ओर से कुल 62 राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस कार्रवाई में पटना का टॉप-10 वांछित अपराधी अवनीश कुमार पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसे दबोचा लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। अपराधियों का मुकाबला करते हुए एसआई राजू कुमार सिंह बांह में गोली लगने से घायल हो गए, वहीं बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार के सिर में भी चोट आई है। एसएसपी ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सोन नदी का जलस्तर बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ अपराधी बालू नाविकों से लगातार रंगदारी वसूल रहे थे। इनपुट कन्फर्म होने के बाद बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब नाव के सहारे पुल के पास पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया और नाव से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में एक कार्बाइन, एस राइफल, दो पिस्टल, देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस शामिल हैं।

गोली लगने से घायल कुख्यात अवनीश कुमार एके-47 से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि घायल एसआई राजू सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सोन नदी में यह अवैध वसूली का नेटवर्क कब से सक्रिय था और अपराधियों तक कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार कैसे पहुंचे। पूरे इलाके और सोन नदी में चौकसी बढ़ा दी गई है तथा फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।