दसवीं बार शपथ लेकर नीतीश कुमार ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड!,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने औपचारिक रूप से बधाई देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का अभूतपूर्व क्षण बताया है। संस्थान ने एक आधिकारिक पत्र भेजकर कहा कि 1947 से 2025 तक यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जो प्रदेश ही नहीं, पूरे....
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने औपचारिक रूप से बधाई देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का अभूतपूर्व क्षण बताया है। संस्थान ने एक आधिकारिक पत्र भेजकर कहा कि 1947 से 2025 तक यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जो प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में दुर्लभ उपलब्धि
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र में लिखा कि लगातार दस बार किसी राज्य का नेतृत्व संभालना लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान का क्षण है। संस्था का कहना है कि इतनी लंबी राजनीतिक यात्रा और लगातार जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि नीतीश कुमार का नेतृत्व, उनका समर्पण और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता कितनी मजबूत है।
लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने यह भी कहा है कि शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के क्षेत्र में नीतीश कुमार का निरंतर प्रयास लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में संस्था औपचारिक रूप से नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल करेगी और उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। बता दें कि नीतीश कुमार को मिली यह अंतरराष्ट्रीय बधाई, उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक प्रमुख वैश्विक संस्था
जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक प्रमुख वैश्विक संस्था है। यह संस्था दुनिया भर में असाधारण रिकॉर्ड, उल्लेखनीय उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदानों को दर्ज और सम्मानित करती है। यह संस्था प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों को उनकी उपलब्धियों और योगदानों के आधार पर मान्यता प्रदान करती है। नीतीश कुमार को मिली यह अंतरराष्ट्रीय बधाई, उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।













