खेसारी लाल यादव ने राजनीति से किया किनारा! बोले —सच बोलकर राजनीति नहीं हो सकती
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने पटना पहुंचकर राजनीति में आने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। हाल ही में रितेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच यह सवाल उठ रहे थे कि क्या खेसारी भी राजनीति की राह पकड़ेंगे लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे एक कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं।खेसारी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राजनीति में झूठ....
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने पटना पहुंचकर राजनीति में आने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। हाल ही में रितेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच यह सवाल उठ रहे थे कि क्या खेसारी भी राजनीति की राह पकड़ेंगे लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे एक कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं।खेसारी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वे सच बोलने वाले इंसान हैं। उनका मानना है कि सच बोलकर राजनीति करना आसान नहीं है, इसलिए फिलहाल वे इस क्षेत्र से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझते हैं।
पवन सिंह के गानों पर क्या बोले खेसारी?
अपने और पवन सिंह के गानों की लोकप्रियता पर चल रही बहस पर भी खेसारी ने बेबाक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पवन सिंह का गाना बजाया है, तो यह गर्व की बात है क्योंकि आखिरकार बज तो भोजपुरी ही रहा है। आत्मविश्वास से भरे अंदाज में उन्होंने कहा "उनका गाना धरती पर बज रहा है, लेकिन मेरा तो चाँद पर बज रहा है।"
बेटियों की सुरक्षा पर जताई चिंता
समाज सेवा और बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर खेसारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां यह सरकार की बड़ी लापरवाही मानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे बेटियों का दर्द समझते हैं और सरकार से अपील की कि उनकी सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।वहींबिहार में शराबबंदी को लेकर भी खेसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,"बिहार में खुले में सब कुछ बंद है, लेकिन अंदर सब कुछ चालू है।"समीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने शराबबंदी लागू की है, वे खुद अपनी समीक्षा क्यों करेंगे? उनके बयान को सरकार की नीतियों पर सीधा सवाल माना जा रहा है।
तेज प्रताप यादव के बयान पर सहमति
वहीं हाल ही में तेज प्रताप यादव द्वारा दिए गए बयान—"सितारा हमेशा सितारा नहीं रहता"—पर भी खेसारी ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि आज कोई स्टार है तो कल कोई और होगा। समय हमेशा बदलता है, धूप के बाद बरसात आना तय है।खेसारी ने अंत में कहा कि वे वर्तमान में मिल रहे प्यार, सम्मान और अपनी कला से पूरी तरह संतुष्ट हैं और आगे भी अपने फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।













