औरंगाबाद में कोचिंग के लिए घर से निकली नौवीं की छात्रा का नहीं मिला सुराग, सहेलियों ने किया बड़ा खुलासा

औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के मांगुराही गांव में नौवीं की छात्रा के लापता होने का मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए रिसियप थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांगुराही निवासी छात्रा शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से सुंदरगंज स्थित ब्राइट क्लासेज कोचिंग के लिए निकली थी। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 

औरंगाबाद में कोचिंग के लिए घर से निकली नौवीं की छात्रा का नहीं मिला सुराग, सहेलियों ने किया बड़ा खुलासा

DESWA DESK : औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के मांगुराही गांव में नौवीं की छात्रा के लापता होने का मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए रिसियप थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांगुराही निवासी छात्रा शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से सुंदरगंज स्थित ब्राइट क्लासेज कोचिंग के लिए निकली थी। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 

छात्रा के पिता महेंद्र पासवान ने बताया कि हमारी बेटी कदोखरी के माध्यमिक विद्यालय में नौवीं में पढ़ती है। हर दिन तीन बजे कोचिंग जाती थी। उस दिन भी प्रति दिन की तरह उसकी मां ने उसे कुछ पैसे देकर भेजा था, लेकिन रात तक वापस नहीं आई। मां राजरानी देवी ने भी पुलिस से बेटी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्हें आशंका है कि किसी ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए उसे जल्द ढूंढने की गुहार उन्होंने पुलिस-प्रशासन से लगाई है।

वहीं, छात्रा की सहेली तथा उसकी चचेरी बहन रागिनी कुमारी का कहना है कि वह उस दिन कोचिंग नहीं गई थी। वह चार बजे तक गांव में ही थी। घूमने के लिए छवरी की तरफ गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
परिजनों की शिकायत पर रिसियप थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभीतक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा कोचिंग गई थी या नहीं। इस पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट