पटना में 'हर घर तिरंगा' का आगाज : सीएम सम्राट चौधरी ने बापू को किया नमन, राजधानी में गूंजे देशभक्ति के तराने

स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले राजधानी पटना पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग गई है। सोमवार को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे जेपी गोलंबर से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।  हाथों में तिरंगा लहराते हुए वे आम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चले। 

पटना में 'हर घर तिरंगा' का आगाज : सीएम सम्राट चौधरी ने बापू को किया नमन, राजधानी में गूंजे देशभक्ति के तराने

DESWA DESK : स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले राजधानी पटना पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग गई है। सोमवार को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे जेपी गोलंबर से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।  हाथों में तिरंगा लहराते हुए वे आम लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चले। 

यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। बापू को नमन करने के बाद नेताओं और लोगों का हुजूम तिरंगा यात्रा के लिए आगे बढ़ा। वीआईपी मूवमेंट और भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई थी। मुख्यमंत्री का काफिला गांधी मैदान के गेट नंबर 12 से अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जेपी गोलंबर से कारगिल चौक के बीच पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

 हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं, नेताओं और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान लोगों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराने और 'हर घर तिरंगा अभियान' को सफल बनाने की अपील की। राजधानी पटना में आज निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा के बाद अब 14 अगस्त तक सभी सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।