पटना में जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा, गुस्साए लोगों ने दो पुलिस वाहन समेत दस गाड़ियां फूंकी 

राजधानी पटना के पटनासिटी क्षेत्र स्थित जीरो माइल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल मच गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे युवक मनीष कुमार को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र भीड़ ने मुख्यमार्ग पर जामकर हंगामा किया और युवक को कुचलने वाली बस, पुलिस की दो गाड़ियों समेत करीब दस वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पटना में जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा, गुस्साए लोगों ने दो पुलिस वाहन समेत दस गाड़ियां फूंकी 

DESWA DESK : राजधानी पटना के पटनासिटी क्षेत्र स्थित जीरो माइल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल मच गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे युवक मनीष कुमार को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र भीड़ ने मुख्यमार्ग पर जामकर हंगामा किया और युवक को कुचलने वाली बस, पुलिस की दो गाड़ियों समेत करीब दस वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अत्यधिक तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए, और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने पटना-बख्तियारपुर तथा पटना-गया मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पहले बस में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। इसके बाद उपद्रवियों ने दो पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया और सड़क किनारे खड़े अन्य कई वाहनों में भी आग लगा दी। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से भी बदसलूकी की गई। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति पर काबू पाने के लिए बाईपास, अगमकुआं, रामकृष्ण नगर, आलमगंज समेत पांच थानों की पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया, लेकिन आक्रोशित भीड़ के विरोध के कारण शुरुआती दौर में आग बुझाने के कार्य में काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। जाम और आगजनी के कारण एनएच पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

जब काफी समझाने के बाद भी उग्र भीड़ शांत नहीं हुई तो पुलिस अधिकारियों ने उग्र भीड़ को शांत कराने के लिए कार्रवाई शुरू की और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस चालक की तलाश में जुटी है और आगजनी में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हालांकि इलाके में अब भी अफरातफरी का माहौल कायम है।