Nalanda Shitala Mata Mandir भगदड़:, 8 श्रद्धालुओं की मौत, सरकार ने 8-8 लाख मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ ने आठ श्रद्धालुओं की जान ले ली। इस घटना ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चैत्र महीना के अंतिम मंगलवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी....

Nalanda Shitala Mata Mandir भगदड़:, 8 श्रद्धालुओं की मौत, सरकार ने 8-8 लाख मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ ने आठ श्रद्धालुओं की जान ले ली। इस घटना ने एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चैत्र महीना के अंतिम मंगलवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान पास में लगे मेले ने भी भीड़ को और बढ़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक अफरा-तफरी मचने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुआवजे का ऐलान 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस तरह प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल 8-8 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। घायलों के लिए भी राहत राशि और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में भीड़ प्रबंधन में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि भगदड़ के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और नितिन नवीन ने भी घटना पर दुख जताया और केंद्र सरकार की ओर से राहत राशि देने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। बता दें कि नालंदा की यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। जब आस्था के नाम पर लाखों लोग एक जगह जुटते हैं, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।