नौबतपुर का ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग का सौवां शिकार भ्रष्ट विनोद कुमार रंगेहाथ दबोचा गया
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड में तैनात ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी (बीएसओ) विनोद कुमार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद कुमार निगरानी विभाग का सौवां शिकार बना है। निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि बारा गांव के पीडीएस दुकानदार कृष्णकांत कुमार से विनोद कुमार हर माह अनाज उठाव और वितरण के ऑडिट के नाम पर आठ हजार घूस मांगी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी निगरानी विभाग को दी थी।
DESWA DESK : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड में तैनात ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी (बीएसओ) विनोद कुमार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद कुमार निगरानी विभाग का सौवां शिकार बना है।
निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि बारा गांव के पीडीएस दुकानदार कृष्णकांत कुमार से विनोद कुमार हर माह अनाज उठाव और वितरण के ऑडिट के नाम पर आठ हजार घूस मांगी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी निगरानी विभाग को दी थी।
निगरानी विभाग को पीड़ित की ओर से शिकायत मिली थी कि ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी किसी काम के बदले घूस की मांग कर रहे हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए गिगरानी विभाम की टीम ने पहले मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही साबित होने पर निगरानी की विशेष टीम का गठन किया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की रणनीति बनाई गई थी।
जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ निगरानी थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि यह रिश्वत किस खास काम के एवज में मांगी गई थी।
निगरानी टीम इस बिंदु पर भी जांच आगे बढ़ाएगी कि क्या आरोपी पूर्व में भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है या इस गिरोह में कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल है। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय ले आई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कांड संख्या 100/2026 दर्ज किया गया है। फिलहाल, निगरानी विभाग के अधिकारी विनोद कुमार से पूछताछ कर रहे हैं।













