Patna Saras Mela Traffic Plan: 4 दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, ऑटो-ई रिक्शा पर रोक
पटना के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 20, 21, 27 और 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनिवार और रविवार को गांधी मैदान और उसके आसपास वाहनों व पैदल यात्रियों की संख्या में भारी इज़ाफा होता है, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन ..............
पटना के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेला के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 20, 21, 27 और 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनिवार और रविवार को गांधी मैदान और उसके आसपास वाहनों व पैदल यात्रियों की संख्या में भारी इज़ाफा होता है, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखने और लोगों को परेशानी से बचाने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके
अशोक राजपथ से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को डबल डेकर के पास ही रोककर वापस अशोक राजपथ की ओर मोड़ दिया जाएगा। इन वाहनों को करगिल चौक पर रुकने की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं होगी।वहीं करगिल चौक की ओर से आने वाली सभी बसों को एग्जीबिशन रोड होकर संचालित किया जाएगा, ताकि मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।इसके अलावा करगिल चौक से जंक्शन की दिशा में जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को रामगुलाम चौक से एग्जीबिशन रोड या एसपी वर्मा रोड होते हुए बुद्ध मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा।
ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध
वहीं जेपी गोलंबर से छज्जूबाग की ओर ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।गंगा पथ से आने वाले वाहनों को चिल्ड्रेन पार्क से करगिल चौक की ओर वन-वे में चलाया जाएगा, जबकि करगिल चौक से चिल्ड्रेन पार्क की ओर किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।सरस मेला में आने वाले दर्शक अपनी निजी गाड़ियों को गांधी मैदान के गेट नंबर-12 से प्रवेश कर गेट नंबर-10 के सामने चिन्हित पार्किंग स्थल में खड़ी कर सकेंगे। वापसी के समय वाहन गेट नंबर-10 से ही बाहर निकलेंगे।
सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
इसके अलावा गांधी मैदान के चारों ओर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ठेला और फुटपाथ दुकानदारों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है।ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद करें।













