बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 18 जून को 10 सीटों पर होगा फैसला
बिहार की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही 9 सीटों और 1 उपचुनाव सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम...
बिहार की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही 9 सीटों और 1 उपचुनाव सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सभी 10 सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को होगा और इसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
इस चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून 2026 तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।
आम जनता नहीं, विधायक करेंगे मतदान
यह चुनाव आम जनता द्वारा नहीं बल्कि बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक द्वारा किया जाएगा। यानी यह पूरी प्रक्रिया इलेक्टोरल कॉलेज आधारित होगी, जिसमें सत्ता समीकरणों की सीधी झलक देखने को मिलेगी।
सीटों का गणित और दलों की रणनीति
कुल 10 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय माना जा रहा है। जेडीयू Janata Dal (United) के खाते में 4 सीटें जाने की संभावना है। बीजेपी Bharatiya Janata Party को इस बार 3 सीटें मिल सकती हैं।शेष सीटों में से एक-एक सीट Lok Janshakti Party (Ram Vilas) और Rashtriya Lok Morcha के हिस्से में जाने की चर्चा है।एक सीट पर राजद Rashtriya Janata Dal को मौका मिल सकता है।
नीतीश कुमार की सीट पर भी उपचुनाव
इस चुनाव का सबसे अहम पहलू वह सीट है जो मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। Nitish Kumar के इस्तीफे से रिक्त हुई यह सीट 30 मार्च 2026 से खाली है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। इसी सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।
चिराग पासवान की रणनीति पर नजर
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा तेज है कि चिराग पासवान Chirag Paswan अपने भांजे सीमांत पासवान को विधान परिषद भेजने की तैयारी में हैं। अगर ऐसा होता है तो यह LJP(R) के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जाएगा।













