बिहार को मिलेगी प्रशासनिक ताकत, 25 नए IAS अधिकारियों की एंट्री,17 अप्रैल से संभालेंगे कमान
बिहार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठने जा रहा है। लंबे समय से अधिकारियों की कमी से जूझ रहे सिस्टम को अब 25 नए IAS अधिकारियों की तैनाती से बड़ी राहत मिलने वाली है।राज्य में जल्द ही 25 नए IAS अधिकारी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इनमें 11 अधिकारी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए सीधे चयनित युवा हैं, जबकि 14 अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा....
बिहार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठने जा रहा है। लंबे समय से अधिकारियों की कमी से जूझ रहे सिस्टम को अब 25 नए IAS अधिकारियों की तैनाती से बड़ी राहत मिलने वाली है।राज्य में जल्द ही 25 नए IAS अधिकारी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इनमें 11 अधिकारी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए सीधे चयनित युवा हैं, जबकि 14 अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा (BPSC/BIPRS) से प्रमोट होकर IAS बने हैं। इन सभी अधिकारियों का बिहार कैडर में योगदान 17 अप्रैल 2026 तक शुरू हो जाएगा।
विभिन्न जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी
ज्वाइनिंग के तुरंत बाद इन अधिकारियों को उन जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां विकास कार्यों की गति धीमी है। बता दें कि युवा अधिकारियों की नई सोच और ऊर्जा, साथ ही प्रमोटेड अधिकारियों के जमीनी अनुभव का संतुलन प्रशासन को नई दिशा देगा। शुरुआती दौर में ये अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फील्ड पर काम संभालेंगे।फिलहाल सभी चयनित अधिकारी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन्हें बिहार के विभिन्न जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।वहीं, प्रमोशन पाए 14 अनुभवी अधिकारियों की तैनाती मई-जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी, जिससे प्रशासनिक मशीनरी को और मजबूती मिलेगी।
अधिकारियों की कमी से राहत
इस समय बिहार में IAS अधिकारियों की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कुल 359 स्वीकृत पदों के मुकाबले सिर्फ 280 अधिकारी ही कार्यरत हैं, जिनमें से करीब 30 अधिकारी केंद्र सरकार में डिपुटेशन पर हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी एक साथ दो से तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।नए 25 अधिकारियों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 305 हो जाएगी, जिससे काम का दबाव कम होगा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।













