Nitish Kumar Resignation: इस्तीफे के बाद रो पड़े अशोक चौधरी, रोहिणी आचार्य ने कहा - चाचाजी बिहार से तड़ीपार कर दिए गए

बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका यह कदम राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय कुमार चौधरी....

Nitish Kumar Resignation: इस्तीफे के बाद रो पड़े अशोक चौधरी, रोहिणी आचार्य ने कहा - चाचाजी बिहार से तड़ीपार कर दिए गए

बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका यह कदम राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय कुमार चौधरी  और एमएलसी संजय गांधी द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा गया।मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह महज एक संवैधानिक औपचारिकता थी, जिसे पूरा किया गया है।

भावुक हुए अशोक चौधरी
इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी मीडिया के सामने भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का व्यक्तित्व सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि एक अभिभावक का रहा है।मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया के सवालों पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का निर्णय था कि वे राज्यसभा जाएं। 2014 से ही उनको देख रहे हैं अब सीएम नीतीश के नहीं रहने से उनकी कमी खलेगी। उनका डांटना, समझाना, बीच-बीच में खड़े होकर मंत्रियों को प्रोटेक्ट करना यह सब मिस करेंगे।। उनका स्नेह छोटे स्टाफ से लेकर मंत्रियों तक सभी के लिए समान रहा है।

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना
उन्होंने आगे कहा कि  देश को ऐसा नेता ना कभी मिला और ना ही आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने सिर्फ अपने राज्य की चिंता की। अपने लिए उन्होंने कोई राजनीति नहीं किया। बिहार उनके गार्जियनशिप में चला है और आगे भी चलता रहेगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस इस्तीफे को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के दबाव में मुख्यमंत्री से इस्तीफा दिलवाया गया है। इतना ही नहीं तेजस्वी ने मंत्री अशोक चौधरी को एक्टर बताया। कहा कि ये लोग पढ़ा भी लेते हैं और एक्टिंग भी कर लेते हैं। वहीं रोहिणी आचार्य ने कहा है कि चाचाजी बिहार से तड़ीपार कर दिए गए हैं।