मोकामा में 3 अप्रैल को सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुश्ती का महा अखाड़ा, अनंत सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा,लाखों दर्शकों के जुटने की उम्मीद
बिहार के मोकामा में खेल और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलने वाला है। बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपने पैतृक गांव नदावां में 3 अप्रैल को विराट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महा दंगल का आयोजन कराने जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरे इलाके में उत्साह चरम पर है।यह ऐतिहासिक दंगल बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी...
बिहार के मोकामा में खेल और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलने वाला है। बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपने पैतृक गांव नदावां में 3 अप्रैल को विराट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महा दंगल का आयोजन कराने जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरे इलाके में उत्साह चरम पर है।यह ऐतिहासिक दंगल बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें देश-विदेश के कई नामी पहलवान अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
व्यवस्थाओं का निरीक्षण
इस महा आयोजन में ईरान के शभीव और इरफान, जर्मनी के Tuddo के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अजीत कुमार जैसे चर्चित पहलवान अखाड़े में उतरेंगे। आयोजन समिति में सदानंद पहलवान, अरविंद पहलवान, राजवीर पहलवान और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।आयोजन से दो दिन पहले विधायक अनंत कुमार सिंह खुद नदावां गांव पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि इस भव्य दंगल में 10 लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की संभावना है और सभी को खुले दिल से आमंत्रित किया गया है।
सांस्कृतिक रंग भी होगा शामिल
इस खेल आयोजन को और खास बनाने के लिए भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिससे दंगल में सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिलेगा।ग्रामीण बिहार में इस तरह के बड़े खेल आयोजनों से न सिर्फ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्सव जैसा माहौल भी बन रहा है।













