तेज प्रताप यादव विवाद: मेडिकल रिपोर्ट में नाम, रिश्ते से इनकार—सवाल बरकरार

बिहार की राजनीति एक बार फिर निजी जीवन से जुड़े एक विवाद के कारण सुर्खियों में है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सियासत से लेकर समाज तक कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस बार विवाद तेज प्रताप यादव के किसी राजनीतिक बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन और एक कथित मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा हुआ है। मामला ...

तेज प्रताप यादव विवाद: मेडिकल रिपोर्ट में नाम, रिश्ते से इनकार—सवाल बरकरार

बिहार की राजनीति एक बार फिर निजी जीवन से जुड़े एक विवाद के कारण सुर्खियों में है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सियासत से लेकर समाज तक कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस बार विवाद तेज प्रताप यादव के किसी राजनीतिक बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन और एक कथित मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा हुआ है। मामला सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उनके बच्चे से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है और इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है लेकिन तेज प्रताप के इनकार के बीच एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सामने आया है, जिसने इस पूरे विवाद को और गंभीर बना दिया है।

मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल
यह मेडिकल पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था।इस प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव की स्वास्थ्य स्थिति, ब्लड प्रेशर और इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारी दर्ज है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि मेडिकल पर्चे में “पति” के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है।यही वह बिंदु है, जिसने पूरे मामले को सियासी विवाद में बदल दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर तेज प्रताप यादव का अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है, तो फिर इस डॉक्यूमेंट में उनका नाम कैसे दर्ज हुआ?

तस्वीर ने और बढ़ाई बहस
इसी बीच तेज प्रताप यादव और डॉ. ऋतु राज की एक कथित तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद मेडिकल रिपोर्ट को लेकर किए जा रहे दावे और भी मजबूत होते नजर आ रहे हैं।हालांकि, इन तमाम तथ्यों को तेज प्रताप यादव पहले ही सार्वजनिक रूप से खारिज कर चुके हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप का पलटवार
तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग, जिन्हें उन्होंने “जयचंद” कहा, उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।इस दौरान तेज प्रताप यादव ने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का भी जिक्र किया। उनका दावा है कि अनुष्का यादव उसी व्यक्ति के संपर्क में रहती थी और बच्चा भी उसी का है।तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि “अगर किसी को शक है, तो वह खुद आकाश भाटी और अनुष्का यादव से जाकर पूछ ले कि बच्चा किसका है।”

अनुष्का यादव को लेकर नया सवाल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन वह अब तक अपने घर नहीं पहुंची हैं। इससे मामले को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है।इस पूरे विवाद के बीच अब सबसे अहम सवाल यही है कि क्या तेज प्रताप यादव अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज करने के लिए डीएनए जांच के लिए तैयार होंगे? फिलहाल, यह विवाद केवल बयानों और दस्तावेज़ों तक सीमित है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिक नाम, मेडिकल रिपोर्ट और निजी जीवन आपस में जुड़े हैं, उसने बिहार की राजनीति में एक नया भूचाल खड़ा कर दिया है।