पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग पहुंची हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव, कहा-सार्वजनिक माफी भी दिलाई जाए
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने उन पर स्टेज पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग से औपचारिक शिकायत की है।अंजलि राघव ने ई-मेल के जरिए आयोग को पूरे मामले के सबूत भी सौंपे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर उनकी अनुमति...
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने उन पर स्टेज पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग से औपचारिक शिकायत की है।अंजलि राघव ने ई-मेल के जरिए आयोग को पूरे मामले के सबूत भी सौंपे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर उनकी अनुमति के बिना उन्हें गलत तरीके से छुआ, जिसे वह अनुचित और अस्वीकार्य व्यवहार मानती हैं।
भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला
दरअसल हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ता दिखरहा है।एक्ट्रेस का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से बदनाम किया गया। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और झूठी कहानियां फैलाईं, जिससे उनकी छवि और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा।अंजलि ने आयोग से अपील की है कि सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे अपमानजनक कंटेंट को तुरंत हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस विवाद के कारण उन्हें दिल्ली की रामलीला में माता सीता का किरदार गंवाना पड़ा, जो उनके लिए व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से बेहद अहम था।
संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी भी दिलाई जाए
शिकायत में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह पिछले कई वर्षों से रामलीलाओं में सीता की भूमिका निभाती रही हैं और यह उनके परिवार, खासकर उनकी दिवंगत मां की इच्छा से जुड़ा था। लेकिन विवाद के बाद न सिर्फ उनका रोल छिन गया, बल्कि सामाजिक बहिष्कार और मानसिक दबाव का भी सामना करना पड़ा।अंजलि के अनुसार, उन्होंने इस मामले में साइबर पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन अब तक आपत्तिजनक सामग्री हटाई नहीं गई है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि फर्जी पोस्ट और इंटरव्यू हटवाने के साथ-साथ संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी भी दिलाई जाए।
अंजलि राघव और पवन सिंह की स्टेज परफॉर्मेंस
गौरतलब हो कि 29 अगस्त 2025 की शाम लखनऊ के एक म्यूजिक शो में अंजलि राघव और पवन सिंह की स्टेज परफॉर्मेंस थी। इसी परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर हाथ फेरा, जो कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वहीं अंजलि ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह हरकत अनएक्सपेक्टेड थी। शुरुआत में "टैग" समझा, इसलिए स्टेज पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी।
"गलती मानी" की जगह सिर्फ "थैंक यू" लिखें
इसके बाद अंजलि की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई। उन्हें पोर्न स्टार तक लिखा गया। मामता तूल पकड़ता देख 31 अगस्त को पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से सार्वजनिक माफी मांगी।अंजलि ने उस माफी को शेयर करते हुए लिखा- "हां, इन्होंने गलती मानी है और मैंने माफ किया।" इसके बाद अंजलि पर पवन सिंह की PR टीम द्वारा स्टोरी एडिट करने का दबाव डाला गया। कहा गया कि "गलती मानी" की जगह सिर्फ "थैंक यू" लिखें। इसके बाद दो दिन में ही 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम ID से हर एक-दो घंटे बाद मीम्स, वीडियो व स्टोरी शेयर हुईं। जिनमें अंजलि के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां हुईं। 3 सितंबर अंजलि दिल्ली पुलिस के पास पहुंची। अपने साथ हो रहे घटनाक्रम के बारे में बताया।













