"जैसे हैं वैसे ही हैं" —अनंत सिंह की सादगी पर फिदा हुए सोनू सूद
बिहार की सियासत के चर्चित चेहरे अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं—लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि बॉलीवुड कनेक्शन है। अनंत सिंह की दबंग छवि और बेबाक अंदाज़ से प्रभावित होकर अब अभिनेता सोनू सूद ने भी खुलकर उनकी तारीफ की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सोनू सूद ने बताया कि वे अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग व्यक्तित्वों को करीब से समझते हैं और....
बिहार की सियासत के चर्चित चेहरे अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं—लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि बॉलीवुड कनेक्शन है। अनंत सिंह की दबंग छवि और बेबाक अंदाज़ से प्रभावित होकर अब अभिनेता सोनू सूद ने भी खुलकर उनकी तारीफ की है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सोनू सूद ने बताया कि वे अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग व्यक्तित्वों को करीब से समझते हैं और अनंत सिंह का कैरेक्टर उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है। उन्होंने कहा कि जब वे पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने भी आए थे।
मैं पहली बार किसी पॉडकास्ट में कह रहा हूं
सोनू के मुताबिक, “अनंत सिंह जिस तरह सीधे और बेखौफ अंदाज़ में बात करते हैं, वह बिल्कुल रियल लगता है। उन्होंने कहा मैं उनके कैरेक्टर से प्रेरित होकर एक फिल्म में उसी तरह की एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा हूं। यह बात मैं पहली बार किसी पॉडकास्ट में कह रहा हूं।” उन्होंने अनंत सिंह का एक वायरल वीडियो भी जिक्र किया, जिसमें रिपोर्टर के सवाल पर उनका जवाब काफी चर्चा में रहा था। सोनू ने कहा कि अनंत सिंह की साफगोई और आत्मविश्वास उन्हें आकर्षित करता है।
वह मुझे बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगते हैं
सोनू सूद ने बताया कि, मैं अपनी फिल्म के लिए लिखता रहता हूं। आपको पता होगा एक फेमस पॉलिटिशियन हैं, बिहार के मोकामा के अनंत सिंह। वह मुझे बहुत ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगते हैं। अनंत सिंह एकदम रियल जैसी बात करते हैं, वे जैसे हैं वैसे ही हैं। उनका बढ़िया बोलने का अंदाज मुझे काफी पसंद है। उनसे कोई भी सवाल करिए तो जवाब मिलता है बढ़िया।पॉडकास्ट में सोनू सूद ने बताया कि ,अनंत सिंह का एक वीडियो मैंने देखा था, जिसमें जब रिपोर्टर सवाल करता है, सुना है बिहार में बहुत मर्डर हो रहा है?… इसपर अनंत सिंह कहते हैं अभी हम आपका मर्डर कर देंगे तो सरकार कैसे रोकेगी।
आईए ना, हमारा बिहार में
वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी सोनू सूद ने खास बात की। उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी,और खेसारीलाल यादव का नाम लिया। सोनू सूद की आने वाली फिल्म नंदी में बिहार का खास टच देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पवन सिंह ने ‘आईए ना, हमारा बिहार में’ गाना गाया है। अभिनेता के मुताबिक, फिल्म में बिहार की संस्कृति और माहौल को प्रमुखता से दिखाया गया है । गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति का एक चर्चित और विवादों से जुड़ा चेहरा रहे हैं। मोकामा को उनका गढ़ माना जाता है। वे 2025 में यहां से पांचवीं बार विधायक बने हैं। हालांकि, दुलारचंद हत्याकांड में लगे आरोपों के चलते वे फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।













