सासाराम में भीषण हादसा:, स्कूली बस-ट्रक टक्कर में 2 शिक्षकों की मौत, कई बच्चे घायल
बिहार के सासाराम से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खुशियों और उत्साह से भरा एक शैक्षणिक टूर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब स्कूली बच्चों को पटना ले जा रही बस की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।यह हादसा रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में मोहनिया-आरा पथ पर हुआ। बस कैमूर जिले ....
बिहार के सासाराम से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खुशियों और उत्साह से भरा एक शैक्षणिक टूर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब स्कूली बच्चों को पटना ले जा रही बस की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।यह हादसा रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में मोहनिया-आरा पथ पर हुआ। बस कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस परसथुआ के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें-वाहन मालिक सावधान! एक्सपायर डॉक्यूमेंट पर अब सीधे मोबाइल पर आएगा ई-चालान
दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत
इस भीषण हादसे में विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय (निवासी: भैंसहर, कैमूर) और बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह (निवासी: बगहवा, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शिक्षकों के असामयिक निधन से परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए, जिन्हें तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं घायल शिक्षकों—विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी—का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
बता दें कि यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर कब तेज रफ्तार पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाएगा, ताकि मासूम जिंदगियां यूं असमय काल के गाल में न समाएं?
रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट













