रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान;  बिहार में होगी महिला विवि की स्थापना, छात्राएं, प्रोफेसर और वीसी.. सब महिलाएं होंगी 

इस विश्वविद्यालय की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें न केवल केवल छात्राओं का नामांकन होगा, बल्कि कुलपति (वीसी) से लेकर सभी प्रोफेसर, शिक्षक और कर्मचारी भी सिर्फ महिलाएं ही होंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण और बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने में मील का पत्थर साबित होगा।

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान;  बिहार में होगी महिला विवि की स्थापना, छात्राएं, प्रोफेसर और वीसी.. सब महिलाएं होंगी 

DESWA DESK : रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की बेटियों को ऐतिहासिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य में एक सर्व महिला विश्वविद्यालय की स्थापना का बड़ा एलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज पटना के बापू सभागार में 'समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला रोजगार योजना के तहत पांच लाख महिलाओं के खाते में लगभग छह हजार करोड़ रूपये भी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए। यह राशि महिला रोजगार योजना की पहली और दूसरी किस्त के रूप में ट्रांसफर की गई है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने महिला विश्वविद्यालय की स्थापना का बड़ा एलान किया। 

इस विश्वविद्यालय की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें न केवल केवल छात्राओं का नामांकन होगा, बल्कि कुलपति (वीसी) से लेकर सभी प्रोफेसर, शिक्षक और कर्मचारी भी सिर्फ महिलाएं ही होंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण और बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते कहा कि-'बिहार की बहनों के लिए एक "महिला विश्वविद्यालय" का निर्माण किया जाएगा, जहां हमारी बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा महिला विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति एवं सभी पदों पर सिर्फ महिलाएं ही जिम्मेदारी निभाएंगी। यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा, जहां शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।'

सीएम ने एलान किया है कि इस विवि में महिला केंद्रित व्यवस्था होगी। यहां कुलपति, रजिस्ट्रार, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य से लेकर सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों तक पूरा स्टाफ केवल महिलाओं का होगा। विश्वविद्यालय में सिर्फ छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा जिससे वे एक सुरक्षित और पूर्णतः उनके अनुकूल माहौल में उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। यह कदम न सिर्फ छात्राओं की ड्रॉप-आउट दर को कम करेगा, बल्कि महिला उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से उन ग्रामीण व मध्यमवर्गीय परिवारों की सोच में बड़ा बदलाव आएगा जो सुरक्षा या माहौल की वजह से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजने से कतराते थे। पूर्णतः महिला-संचालित यह संस्थान बिहार की बेटियों को नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा। सरकार जल्द ही इस विश्वविद्यालय की जमीन के चयन, ढांचागत निर्माण और कुल बजट से जुड़ी प्रक्रिया की आधिकारिक रूप रेखा जारी करेगी।