झालमुड़ी पर सियासत: झाड़ग्राम में PM मोदी का अंदाज़, RJD ने कहा—तेजस्वी को कब तक कॉपी करेंगे?

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक साधारण झालमुड़ी अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता...

झालमुड़ी पर सियासत: झाड़ग्राम में PM मोदी का अंदाज़, RJD ने कहा—तेजस्वी को कब तक कॉपी करेंगे?

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक साधारण झालमुड़ी अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सड़क किनारे झालमुड़ी खाते वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे तेजस्वी यादव के अंदाज़ से जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

‎पीएम मोदी ने खुद पैसे देने की कोशिश की

‎बता दें कि झाड़ग्राम में चुनावी सभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अचानक एक सड़क किनारे झालमुड़ी स्टॉल पर रुक गए। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका आम दुकानदार के पास जाना लोगों के लिए हैरानी भरा था। उन्होंने दुकानदार से झालमुड़ी बनाने को कहा ,झालमुड़ी तैयार होने के बाद पीएम मोदी ने खुद पैसे देने की कोशिश की। उनके पास 50, 20-20 और 10 रुपए के नोट थे, जिसमें से उन्होंने 10 रुपए दुकानदार को देने चाहे।दुकानदार ने पहले पैसे लेने से इनकार किया, लेकिन पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा—“नहीं भाई, ऐसा नहीं चलेगा।” इसके बाद दुकानदार ने पैसे ले लिए।वहीं इस दौरान एक मजेदार पल भी आया जब दुकानदार ने पूछा कि प्याज डालें? इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा—“प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते भाई।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।

‎RJD का हमला और ‘कॉपी’ वाला आरोप

‎इस वीडियो के सामने आने के बाद RJD ने अपने X हैंडल पर तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 2025 के चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं।RJD ने तंज कसते हुए लिखा—मोदी जी कब तक तेजस्वी को कॉपी करते रहेंगे? अगर कॉपी ही करना है तो नौकरी देने का कीजिए।”

‎सोशल मीडिया पर बंटी राय

‎अब इस मुद्दे पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है।कुछ यूजर्स ने RJD के दावे का समर्थन किया है तो वहीं कई लोगों ने पलटवार करते हुए विकास और शासन के मुद्दे उठाए हैं।एक यूजर ने लिखा है -काश तेजस्वी जी ने मोदी जी की तरह विकास की राजनीति भी कॉपी की होती।” वहीं दूसरे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पुराने ‘जंगलराज’ के आरोपों का जिक्र किया है और लिखा है,जंगलराज, अपहरणराज, लूट राज, घोटाला राज, ऐसे शासन को मोदी कॉपी नहीं कर पाए, चारा भी नहीं खा पाए, पेन नहीं फेंक पाए, 9वीं फेल नहीं हो पाए, बिहार को और बर्बाद नहीं कर पाए, जातिवादी और घटिया सोच वाली प्रवक्ता भी नहीं भेज पाए, अभी बहुत कॉपी करना बाकी है।इस तरह एक साधारण झालमुड़ी अब सोशल मीडिया पर भाजपा और राजद समर्थकों के बीच राजनीतिक प्रतीक बन गई है।