बिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा का परिणाम, 14512 में मात्र 4353 शिक्षक ही हुए पास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित पांचवीं और अंतिम सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में 14 हजार 512 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें मात्र 4 हजार 353 शिक्षक ही पास हुए हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष डाॅ. त्यागराजन एसएम ने इसकी घोषणा की।

बिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा का परिणाम, 14512 में मात्र 4353 शिक्षक ही हुए पास

DESWA DESK : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित पांचवीं और अंतिम सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में 14 हजार 512 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें मात्र 4 हजार 353 शिक्षक ही पास हुए हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष डाॅ. त्यागराजन एसएम ने इसकी घोषणा की।

इस परीक्षा में पहली से पांचवीं क्लास तक के 13 हजार 235 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 3 हजार 868 शिक्षक ही पास हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने वाले 781 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 313 शिक्षक ही पास हुए हैं। वहीं, कक्षा नौ से दसवीं तक में पढ़ाने वाले 367 शिक्षक सक्षमता परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें मात्र 122 शिक्षकों को ही सफलता मिली है, जबकि 11वी, 12 वीं के 129 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें मात्र 50 शिक्षक सफल हो पाए हैं। 

डाॅ. त्यागराजन ने बताया कि सक्षमता परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में 1870 पुरूष और 2483 महिलाएं शामिल हैं। ये वैसे अभ्यर्थी हैं, जो पहली, दूसरी, तीसरी, चैथी सक्षमता परीक्षा में पास नहीं हो सके थे, या किसी कारण परीक्षा में शामिल ही नहीं हो पाए थे। बताया गया कि इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40 फीसदी, बीसी वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, ईबीसी वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, एससी-एसटी वर्ग, महिला और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 32 प्रतिशत अंक पास होने के लिए चाहिए थे, जबकि इतना भी अंक ये शिक्षक प्राप्त नहीं कर सके हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सफल शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 

दरअसल, कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और उनमें से एक पर सही मार्क करना था। इस परीक्षा में भाषा के 30, सामान्य अध्ययन के 40 और संबंधित विषय के 80 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा कुल ढाई घंटे की थी, लेकिन इस परीक्षा में शिक्षकों का परफाॅर्मेंस निराशाजनक रहा। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसी साल पांच से आठ जून के बीच यह परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 6 हजार 559 (6559) पुरूष और 7 हजार 953 (7953) महिला अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 14 हजार 512 (14512) शिक्षक शामिल हुए थे।