सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की जमीनों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, 29 एजेंडों पर लगी मुहर
बिहार सरकार ने राज्य में प्रस्तावित 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से प्रभावित जमीन मालिकों (रैयतों) को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इन टाउनशिप क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर पर लगी रोक के नियमों को शिथिल करने का फैसला किया गया है। अब विशेष परिस्थितियों में रैयत अपनी जमीन सरकार को बेच सकेंगे। कैबिनेट ने इस बैठक में कुल 29 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी है।
DESWA DESK : बिहार सरकार ने राज्य में प्रस्तावित 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से प्रभावित जमीन मालिकों (रैयतों) को बड़ी राहत दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इन टाउनशिप क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर पर लगी रोक के नियमों को शिथिल करने का फैसला किया गया है।
अब विशेष परिस्थितियों में रैयत अपनी जमीन सरकार को बेच सकेंगे। कैबिनेट ने इस बैठक में कुल 29 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी है।
सरकार के इस फैसले से उन हजारों किसानों और जमीन मालिकों को संबल मिलेगा, जिनकी जमीनें सैटेलाइट टाउनशिप के लिए चिह्नित होने के बाद 'फ्रीज' हो गई थीं।
नए प्रावधान के तहत अगर किसी जमीन मालिक के घर में शादी-ब्याह जैसा बड़ा खर्च हो, कोई गंभीर पारिवारिक या स्वास्थ्य संकट हो, तो वे अपनी जमीन सरकार को सौंप सकेंगे।
इसके लिए सम्राट कैबिनेट ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष अधिकार सौंप दिए हैं, ताकि वे रैयतों की आवश्यकता को देखते हुए तुरंत जमीन का अधिग्रहण कर सकें और उन्हें उचित मुआवजा राशि का भुगतान कर सकें। बैठक में अन्य विभागों से जुड़े कई और नीतिगत फैसलों पर भी मुहर लगाई गई है, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे और रोजगार को गति मिलने की उम्मीद है।













