सुपौल जिले की बलुआ पंचायत में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुपौल जिले की बलुआ पंचायत में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का किया अनावरण

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक नीरज कुमार बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।