दरभंगा के कमतौल में पेशेवर अपराधी आदित्य की तीन गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आदित्य का लहूलुहान शव रतनपुर-कलवाड़ा मुख्यमार्ग पर स्थित एक आम के बगीचे के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने वारदात को किसी अन्य जगह अंजाम दिया और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को सड़क किनारे झाड़ियों में लाकर फेंक दिया।

दरभंगा के कमतौल में पेशेवर अपराधी आदित्य की तीन गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

DESWA DESK : दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक 25 वर्षीय पेशेवर अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रतनपुर गांव निवासी संजीव कुमार के पुत्र आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। बेखौफ अपराधियों ने आदित्य के सीने और कनपटी में तीन गोलियां उतारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आदित्य का लहूलुहान शव रतनपुर-कलवाड़ा मुख्यमार्ग पर स्थित एक आम के बगीचे के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने वारदात को किसी अन्य जगह अंजाम दिया और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को सड़क किनारे झाड़ियों में लाकर फेंक दिया।

परिजनों ने बताया कि आदित्य मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी तीन साल की मासूम बेटी के लिए दवा खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। देर रात परिजनों को फोन पर उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

कमतौल पुलिस के अनुसार मृतक आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम एक पेशेवर अपराधी था और उसके खिलाफ अकेले कमतौल थाने में ही पूर्व से आठ संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों और इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस पुरानी रंजिश और आपराधिक वर्चस्व समेत सभी बिंदुओं से मामले की गहन छानबीन में जुटी है।