टाटा कैंसर अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू, जल्द मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

कांके(रांची): टाटा कंपनी की ओर से निर्मित रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ओपीडी सेवा शुरू हो गया है। एक माह में करीब 200 लोगो का ईलाज भी किया जा चुका है। टाटा ने कांके के सुकुरहुटू में कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया है। अभी मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू नहीं हो […]

टाटा कैंसर अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू, जल्द मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

IMG 20221009 WA0013
कांके(रांची): टाटा कंपनी की ओर से निर्मित रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ओपीडी सेवा शुरू हो गया है। एक माह में करीब 200 लोगो का ईलाज भी किया जा चुका है। टाटा ने कांके के सुकुरहुटू में कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया है। अभी मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस अस्पताल के निर्माण के लिये राज्य सरकार ने टाटा कंपनी को रिनपास की जमीन दी थी। अभी मरीजों के ईलाज के लिये ओपीडी शुरू कर दी गई है। इसकी सुविधा लेने के लिये मरीजों को 135 रुपये का रशीद कटवाना पड़ेगा जिसके बाद ईलाज शुरू कर दिया जाऐगा।
इस अस्पताल में 80 बेड तक मरीजों को भर्ती करने की सुविधा मिलेगी। यह भी बनकर पूरी तरह तैयार है।
जल्द ही और भी सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है।
इस अस्पताल का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और टाटा के चेयरमैन रतन टाटा द्वारा किया गया था। यह राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट का सामूहिक उपक्रम का अस्पताल है। इस
अस्पताल में 50 प्रतिशत बेड राज्य के लोगो के लिये आरक्षित होगा। यहां 14 ऑपरेशन थिएटर, 28 बेड का आईसीयू और ब्लड बैंक की भी सुविधा होगी।
यह अस्पताल 400 करोड़ की लागत से 23.5 एकड़ में बन रहा है. इसकी जमीन राज्य सरकार ने दी है। इसके बाद दूसरे चरण में यहां मरीजों के लिये अतरिक्त बेड के साथ डॉक्टर वा
कर्मचारियों के रहने के लिये आवासीय परिसर का भी निर्माण
किया जाऐगा।