सारा हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, स्वास्थ्य सुविधाओं की जमकर की सराहना
राजधानी के हनुमाननगर स्थित सारा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हर्षवर्धन ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सारा हॉस्पिटल जैसी संस्थाएं इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
DESWA DESK : राजधानी के हनुमाननगर स्थित सारा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हर्षवर्धन ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सारा हॉस्पिटल जैसी संस्थाएं इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान भारत के तहत 12 विशेष विभागों की शुरुआत पर खुशी जताई। वहीं, हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का हमारे अस्पताल में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके आने से हमारा हौसला और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। इसी के तहत 12 विशेष विभागों की सेवाएं शुरू की गई है जिससे मरीजों को कैशलेश और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सारा हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा, ईएनटी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक एवं पॉलीट्रॉमा, यूरोलॉजी, नियोनेटल केयर पैकेज, प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न तथा आपातकालीन डे- केयर जैसी सुविधाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बिहार के आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है।













