“स्त्री की हाय…” ज्योति सिंह के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या पवन सिंह पर साधा निशाना?
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार वजह बना है ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसे लेकर फैंस अलग-अलग मायने निकाल रहे ....
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार वजह बना है ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसे लेकर फैंस अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। पोस्ट सामने आने के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मौत से भी बदतर कुछ है — स्त्री की हाय
ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट शेयर किए, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा —“किसी महिला की बद्दुआ से ज्यादा उसके दिल की पीड़ा भी किसी के लिए भारी पड़ सकती है।”इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा —
“मौत से भी बदतर कुछ है — स्त्री की हाय।”इन पोस्ट्स के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर पवन सिंह से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, अब तक पवन सिंह की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
ज्योति सिंह ने 10 करोड़ रुपये की मांग की
बताया जा रहा है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्तों में लंबे समय से तनाव चल रहा है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और दोनों ने तलाक की अर्जी भी दी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह की ओर से वन टाइम सेटलमेंट की बात कही गई है, जबकि ज्योति सिंह रिश्ते को एक और मौका देने के पक्ष में बताई जा रही हैं।कुछ समय पहले एलिमनी को लेकर भी दोनों सुर्खियों में आए थे। खबरें थीं कि ज्योति सिंह ने 10 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि बाद में उन्होंने एक पॉडकास्ट में इस दावे पर सफाई भी दी थी।इसके बावजूद दोनों का विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है।













