किसानों से क्रय किये गए गन्ना मूल्य का हुआ सौ फीसदी भुगतान, चीनी मिलों ने पिछले वर्ष खरीदे थे 572.66 लाख क्विंटल गन्ना

राज्य सरकार के आदेश पर चीनी मिल संचालकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का सौ फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। राज्य में संचालित दस चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से नौ अप्रैल 26 तक कुल 572.66 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद की गई थी। इसके एवज में गन्ना किसानों को 213783.58 करोड़ रूपये का भुगतान करना था।

किसानों से क्रय किये गए गन्ना मूल्य का हुआ सौ फीसदी भुगतान, चीनी मिलों ने पिछले वर्ष खरीदे थे 572.66 लाख क्विंटल गन्ना

DESWA DESK : राज्य सरकार के आदेश पर चीनी मिल संचालकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का सौ फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। राज्य में संचालित दस चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से नौ अप्रैल 26 तक कुल 572.66 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद की गई थी। इसके एवज में गन्ना किसानों को 213783.58 करोड़ रूपये का भुगतान करना था।

बताया जाता है कि गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना क्रय शुरू होने के साथ ही सभी चीनी मिल संचालकों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया था ताकि किसानों को समय से गन्ना का पैसा मिल सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा लगातार गन्ना किसानों को होने वाले भुगतान की निगरानी की जा रही थी। 

विभाग के अनुसार किसानों के कुल देय राशि 213783.58 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया है। विभाग के अनुसार गन्ना किसानों को देय राशि का भुगतान करने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। चीनी मिल संचालकों ने भी तत्परता के साथ किसानों को देय राशि का भुगतान करने में रूची ली, जिसके वजह से सौ फीसदी राशि का भुगतान करने में सफलता मिली है।