पवन सिंह–ज्योति सिंह तलाक विवाद पर अक्षरा सिंह का बड़ा बयान, बोलीं – जिम्मेदारी निभानी चाहिए

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले को लेकर चर्चा तेज है। ज्योति सिंह....

पवन सिंह–ज्योति सिंह तलाक विवाद पर अक्षरा सिंह का बड़ा बयान, बोलीं – जिम्मेदारी निभानी चाहिए

‎भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले को लेकर चर्चा तेज है। ज्योति सिंह ने मेंटेनेंस के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की है। इस पूरे विवाद पर अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‎“शादी की है तो जिम्मेदारी भी निभानी होगी”

‎पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि अगर कोई शादी करता है तो उसे अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा—“अगर डिमांड की गई है तो उसे पूरा करना चाहिए। चाहे 10 करोड़ हो, 20 करोड़ हो या 100 करोड़ जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।” बता दें कि उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‎ज्योति सिंह को पहले भी दे चुकी हैं समर्थन

‎यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का समर्थन किया हो। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी थीं, तब भी अक्षरा ने उनका हौसला बढ़ाया था।अक्षरा ने तब कहा था “अच्छी बात है कि वो चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं उनके लिए अच्छा ही चाहती हूं। वो जो कुछ भी कर रही हैं, अपने दम पर कर रही हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी के संघर्षों का आकलन करना सही नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति अपनी अलग परिस्थितियों से गुजरता है।

‎राजपाल यादव की मदद पर भी दी प्रतिक्रिया

‎वहीं, हाल ही में राजपाल यादव की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा के बीच, जब तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की मदद की, तो इस पर भी अक्षरा सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “तेजप्रताप जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। वो बहुत प्यारे इंसान हैं। हर कलाकार को आगे आकर मदद करनी चाहिए।” वहीं तेज प्रताप यादव से जुड़े कुछ विवाद पर सवाल पूछे जाने पर अक्षरा सिंह ने साफ कहा “कौन क्या कह रहा है, मुझे इन विवादों के बारे में नहीं पता। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मैं इन बातों में समय बर्बाद नहीं करना चाहती।”